![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो कोऑपरेटिव कॉलोनी निवासी पियूष राज गुप्ता ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) परीक्षा में सफलता हासिल कर बोकारो व रौनियार समाज का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और समाज के लोगों में खुशी की लहर है। सफलता की सूचना मिलने पर समाज के लोगों ने मिठाई खिलाकर, शॉल ओढ़ाकर पियूष को सम्मानित किया। सांसद प्रतिनिधि सह रौनियार समाज के संरक्षक श्याम गुप्ता ने पियूष के आवास पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। कहा कि पियूष ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। समाज के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए। इससे पियूष की माता सुनीता गुप्ता आदि ने हर्ष जताया। मौके पर रौनियार समाज के उपाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, सचिव अनिल गुप्ता, राजीव गुप्ता, किशोरी मोहन गुप्ता, सूरज कुमार आदि थे।
Source link
तीसरे प्रयास में ही पियूष ने पास की सीए परीक्षा, रौनियार समाज में हर्ष















Leave a Reply