![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ बोकारो में आयोजित स्वदेशी जागरण मंच के जिला विचार वर्ग में देश, समाज और मानवता के भविष्य को लेकर गंभीर मंथन हुआ। इस दौरान मुख्य वक्ता पूर्व राष्ट्रीय संयोजक अरुण कुमार ओझा ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत को आदर्श के रूप में देख रही है। ऐसे समय में राष्ट्र को स्वदेशी के मार्ग पर आगे बढ़ाना और विश्व मानवता के कल्याण का चिंतन करना हम सभी का दायित्व है। राष्ट्रीय मेला प्रमुख सचिंद्र कुमार बरियार ने कहा कि संगठन की असली सफलता तब मानी जाएगी, जब अधिक से अधिक लोग स्वदेशी अभियान से जुड़ेंगे और ऊर्जा संरक्षण व आत्मनिर्भरता को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे। झारखंड कृषि प्रकोष्ठ प्रमुख अंजनी सिन्हा ने अमृत कृषि पद्धति की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि इस तकनीक से बंजर जमीन को भी उपजाऊ बनाया गया है। कार्यक्रम में अजय चौधरी, दीपक, अमरेंद्र कुमार सिंह, दिलीप वर्मा, प्रमोद सिंह, संजय कुमार, जयशंकर प्रसाद, ददन प्रसाद आदि थे।
Source link
पूरी दुनिया भारत को आदर्श के रूप में देख रही है : ओझा















Leave a Reply