विद्यार्थियों को दिलाई गई पद व गोपनीयता की शपथ




भास्कर न्यूज| चाईबासा चाईबासा स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को बाल संसद के निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इससे पूर्व विद्यालय में 21 मई 2026 को बाल संसद के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष रामध्यान मिश्र, उपाध्यक्ष बजरंग लाल चिरानिया, सदस्य अनंतलाल विश्वकर्मा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन कुमार दास ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती, ओंकार एवं भारत माता के चित्रों पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए शिशु भारती से परिधि कुमारी, बाल भारती से प्रियांशु यादव, किशोर भारती से प्रीतम कुमार तथा कन्या भारती से कोमल कुमारी निर्वाचित हुए। वहीं सेनापति पद पर शिशु भारती से अदिति गोप, बाल भारती से वंश राज, किशोर भारती से शशि वीर सिंह सामड तथा कन्या भारती से सचिता तियु को चयनित किया गया। इसके अलावा विभिन्न विभागों के लिए अन्य मंत्रियों का भी चयन किया गया। अध्यक्ष रामध्यान मिश्र एवं सदस्य अनंतलाल विश्वकर्मा ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विपिन कुमार दास ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि विद्या भारती की योजना के अनुरूप बाल संसद का गठन विद्यार्थियों में नेतृत्व कौशल, अनुशासन और दायित्वबोध विकसित करने के उद्देश्य से किया जाता है। प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारियों ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन उमाशंकर पांडे ने किया तथा शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *