बालू लदे ट्रक ने टोटो-ट्रक को मारी टक्कर:पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा में दो गंभीर घायल, दूसरे ट्रक को मारने के बाद पलटा




पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में बालू लदे ट्रक ने दो वाहनों को टक्कर मार दी। यह हादसा लिट्टीपाड़ा-धरमपुर मुख्य सड़क पर बांसजोड़ी के समीप हुआ, जहां पहले ट्रक ने एक टोटो को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। फिर भागने के दौरान एक अन्य ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना में टोटो चालक और दूसरे ट्रक का उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पहली टक्कर में टोटो पलटा, चालक गंभीर मिली जानकारी के अनुसार, बालू लदा ट्रक (जेएच 10 सीए 8773) जमुई से बालू लेकर उत्तर दिनाजपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान बांसजोड़ी के पास आगे चल रहे एक टोटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में रांगा थाना क्षेत्र के शहरी निवासी टोटो चालक गणेश तुरी (34) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक मौके से भागने की कोशिश में ट्रक की गति और तेज कर दी, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। दूसरी टक्कर के बाद ट्रक पलटा भागने के क्रम में कुछ ही दूरी पर उक्त ट्रक ने आगे चल रहे एक अन्य ट्रक (बीआर 09 जीए 9625) को भी पीछे से टक्कर मार दी। इस दूसरी टक्कर के बाद बालू लदा ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में दूसरे ट्रक का उपचालक रोनी शेख (25), जो पाकुड़ थाना क्षेत्र के सकरघाट का निवासी है, केबिन में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा पहुंचाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश बेसरा ने प्राथमिक उपचार के बाद रोनी शेख की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल पाकुड़ रेफर कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *