![]()
गिरिडीह|लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए सोमवार को लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट ने “हंगर सर्विस एक्टिविटी” के तहत सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शहर के गांधी चौक स्थित बड़ा पोस्ट ऑफिस के पास ताह कॉम्प्लेक्स के समीप आयोजित किया गया, जहां राहगीरों और आम लोगों के बीच सत्तू शरबत व शीतल जल का वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान करीब 500 से अधिक लोगों को सत्तू शरबत और ठंडा पानी पिलाया गया। राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों तथा बाजार आने-जाने वाले लोगों ने गर्मी से राहत मिलने पर क्लब के सदस्यों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष दशरथ प्रसाद, क्लब कोषाध्यक्ष गुंजन कुमार शर्मा तथा गौतम सागर की अहम भूमिका रही। इनके अलावा क्लब के अन्य सदस्यों ने भी सक्रिय रूप से सहयोग किया।
Source link
लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट के सदस्यों ने शहर में राहगीरों को पिलाया सत्तू का शरबत













Leave a Reply