अशोकनगर में निकली जल यात्रा, नदी पर श्रमदान किया:जल गंगा अभियान में गांव पहुंचे कलेक्टर-विधायक, चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं




अशोकनगर जिले में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सोमवार देर शाम प्रशासनिक दल ग्राम पंचायत बमनावर पहुंचा। कलेक्टर साकेत मालवीय और चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी अधिकारियों के साथ बस से गांव पहुंचे। यहां चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया गया और उनकी समस्याएं सुनी गईं। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, जिसे ‘जल यात्रा’ नाम दिया गया। यात्रा पूरे गांव से होते हुए नदी तक पहुंची। देखिए तीन तस्वीरें… नदी पर किया श्रमदान, गहरीकरण कार्य में जुटे ग्रामीण अभियान के तहत गांव में स्टॉप डेम की सफाई, नदी गहरीकरण और श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए गए। नदी किनारे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान किया। इस दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण और संवर्धन के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य के जल संकट से बचने के लिए हर व्यक्ति को जल की एक-एक बूंद सहेजनी होगी। कलेक्टर ने बताए जल संरक्षण के उपाय गंगा दशहरा पर आयोजित जल पंचायत में विधायक और कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद किया। कलेक्टर साकेत मालवीय ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग, भूमिगत जल संरक्षण और अन्य छोटे उपायों के जरिए पानी बचाने के तरीके बताए। रात्रि चौपाल और जल पंचायत के दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। विधायक और कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *