मऊगंज में मुंडन के बाद महिलाओं से मारपीट:पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज; जान से मारने की धमकी देकर फरार




मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कैछुआ में एक मुंडन कार्यक्रम के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि महिलाओं से मारपीट की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नईगढ़ी थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता सुधा साकेत ने बताया कि उनके पुत्र का मुंडन कार्यक्रम चल रहा था। सोमवार शाम करीब 7 बजे गांव के रामकैलाश साकेत, वाल्मिक साकेत और दिलीप साकेत उनके घर के पास आए। उन्होंने कथित तौर पर अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शिकायत में बताया गया है कि सुधा साकेत को हाथ, लात और घूंसों से पीटा गया, जिससे उनके सीने, दाहिने गाल और सिर में चोटें आईं। महिला की बहन के साथ भी मारपीट उनकी बहन सुनीता साकेत जब बीच-बचाव करने आईं, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। सुनीता के हाथ और सिर में चोटें आने की जानकारी दी गई है। घटना के समय मौजूद महेंद्र साकेत और जयकरण प्रसाद साकेत ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जाते समय आरोपियों ने उन्हें दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और नईगढ़ी थाना पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *