देवास में 143 फरार वारंटी गिरफ्तार:200 पुलिसकर्मियों ने चलाया कॉम्बिंग अभियान, 5 साल से फरार 31 आरोपियों को पकड़ा




देवास पुलिस ने सोमवार रात जिलेभर में फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए बड़े स्तर पर कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। अभियान में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग टीमें बनाकर रातभर कार्रवाई की। इस दौरान कुल 143 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों पर विशेष फोकस किया। कार्रवाई के दौरान 5 साल से अधिक समय से फरार 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, 10 साल से फरार चल रहे 8 आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़े। जिलेभर में एक साथ दी गई दबिश अभियान के तहत पुलिस टीमों ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी। देर रात तक चली कार्रवाई में पुलिस ने फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पहुंचकर तलाशी ली। पुलिस की इस कार्रवाई से जिलेभर में अपराधियों और वारंटियों के बीच हड़कंप मच गया। कई आरोपी पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए छिपते नजर आए, लेकिन पुलिस ने लगातार दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ आगे भी लगातार कॉम्बिंग गश्त और धरपकड़ अभियान चलाए जाएंगे, ताकि जिले में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *