![]()
उमरिया जिले के पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल के शौचालय के अंदर ड्रेसिंग में उपयोग होने वाला चिकित्सीय सामान रखा मिला। शौचालय सीट के ऊपर भी मेडिकल सामग्री रखे जाने का एक वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इस मामले के उजागर होने के बाद स्थानीय नागरिकों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि अस्पताल भवन में पर्याप्त कमरे उपलब्ध होने के बावजूद कर्मचारियों की ओर से ऐसी गंभीर लापरवाही बरती जा रही है, जो मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। स्थानीय नागरिक नरेंद्र दुबे ने इसे बेहद गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम के सामान को शौचालय में रखना स्वास्थ्य मानकों का खुला उल्लंघन है और जिम्मेदार कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वीडियो सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) वी.के. चंदेल ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने जांच के निर्देश दिए हैं और कहा कि जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
Source link
टॉयलेट सीट पर रखा मिला ड्रेसिंग का सामान:पाली अस्पताल की लापरवाही पर सीएमएचओ ने दिए जांच के निर्देश
















Leave a Reply