पेंशन नहीं मिलने से बुजुर्ग दंपती परेशान पीवीटीजी शिविर में फिर से किया आवेदन



भास्कर न्यूज | पबिया नारायणपुर प्रखंड के पबिया पंचायत अंतर्गत सांवलापुर गांव में एक बुजुर्ग दंपति पेंशन के अभाव में कठिन जीवन जीने को मजबूर है। मोहली समुदाय से जुड़े 68 वर्षीय भादो मोहली और उनकी 64 वर्षीय पत्नी झकसी देवी आज भी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। उम्र के इस पड़ाव में जहां उन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन का सहारा मिलना चाहिए, वहीं उन्हें दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। परिवार की आजीविका का मुख्य साधन पारंपरिक बांस के कामकाज से है। भादो मोहली बांस से टोकरी और अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं बनाकर स्थानीय बाजार में बेचते हैं, जिससे जो थोड़ी-बहुत आय होती है, उसी से किसी तरह घर चलता है। हालांकि बढ़ती उम्र और कमजोर होती शारीरिक क्षमता के कारण काम करना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है। दंपति ने बताया कि उन्होंने कई बार पंचायत और स्तर पर आयोजित शिविरों में पेंशन के लिए आवेदन दिया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। हर बार उन्हें आश्वासन तो मिलता है, परंतु लाभ नहीं। इससे वे काफी निराश और परेशान हैं। उनका कहना है कि यदि उन्हें समय पर पेंशन मिल जाती, तो जीवन थोड़ा आसान हो जाता। सोमवार को शिविर में एक बार फिर उन्होंने पेंशन के लिए आवेदन जमा किया और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *