![]()
मैहर जिले में मंगलवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। तिलौरा स्थित मध्यांचल ग्रामीण बैंक और मैहर तहसील परिसर की दुकानों में आग लगी। दोनों ही घटनाओं में समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। पहली घटना मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे तिलौरा स्थित मध्यांचल ग्रामीण बैंक में हुई। बैंक बंद होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। बैंक प्रबंधन के अनुसार, आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। बैंक के एक स्विच में अचानक आग भड़क उठी, जिससे धुआं निकलने लगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बैंक कर्मचारियों और फायर कर्मियों ने फायर सिलेंडर की मदद से तुरंत आग पर नियंत्रण पा लिया। आग ज्यादा नहीं फैली और बैंक में किसी प्रकार का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। दूसरी घटना मैहर तहसील परिसर में बनी धीरेंद्र सिंगरौल और प्रदीप कुशवाहा की दुकानों के ऊपरी हिस्से में हुई। यहां भी आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग ऊपरी हिस्से तक सीमित रहने के कारण दुकानों में रखे सामान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।
Source link
मैहर में बैंक और कचहरी परिसर की दुकान में आग:शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, समय रहते पाया काबू
















Leave a Reply