![]()
जामताड़ा पुलिस ने जिले में लगातार बढ़ रही लूट और चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक नाबालिग अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से जिले में आपराधिक घटनाओं में इजाफा हो रहा था, जिसे गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच दल का गठन किया गया था। गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 7.65 एमएम का एक देशी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है। लूट की कई घटनाओं में शामिल रहा आरोपी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नाबालिग ने मिहिजाम थाना क्षेत्र के ढेकीपाड़ा स्थित कब्रिस्तान के पास रेलवे कर्मचारी इरफान अंसारी को चाकू का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा, उसने पश्चिम बंगाल के चित्तरंजन थाना क्षेत्र के फतेहपुर इलाके में एक महिला से मोबाइल फोन, पर्स और नकदी भी छीनी थी। पुलिस जांच में दोनों मामलों में उसकी संलिप्तता की पुष्टि हुई है। आरोपी के पास से एक वनप्लस मोबाइल फोन, एक वीवो मोबाइल फोन, एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल, एक क्षतिग्रस्त बैग और एक चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान लूट की घटनाओं से जुड़ा हुआ है। जमानत पर छूटकर फिर बना अपराधी जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार नाबालिग मार्च 2025 में हुई एक गोलीबारी की घटना में भी शामिल था। उस मामले में वह जमानत पर बाहर आया था और फिर से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो गया। एसपी शंभू कुमार सिंह ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सुभाष चौक में हुई ज्वेलरी दुकान लूट कांड का भी जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
Source link
जामताड़ा में लूट-चोरी का खुलासा; नाबालिग गिरफ्तार:देशी पिस्टल, गोली, मोबाइल भी मिले, बेल पर था बाहर, फिर दबोचा गया














Leave a Reply