बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने की समीक्षा



जामताड़ा |आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जामताड़ा एवं नाला सहित जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान एसपी शंभू कुमार सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित गश्ती सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह तैयार रहे। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने को कहा गया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने पर भी जोर दिया गया। अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *