![]()
शाजापुर जिले के खेड़ा पहाड़ में जमीन की नाप-जोख के दौरान एक महिला ने जहर खा लिया। महिला को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर के मुताबिक अब उसकी हालत ठीक है। यह पूरी घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे की है। पीड़ित महिला सुगनबाई का कहना है कि खेड़ा पहाड़ में उसकी तीन बीघा से ज्यादा जमीन है। उसके पड़ोसी बबलू की जमीन की नाप-जोख करने के लिए राजस्व विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। सुगनबाई का आरोप है कि टीम ने उसकी तीन बीघा में से दो बीघा जमीन पड़ोसी को दे दी। जब उसने विरोध किया और अपनी जमीन मांगी, तो किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। महिला ने बताया कि जब खेत पर जेसीबी चलाकर कब्जा किया जाने लगा, तो उसने गुस्से और दुख में जहर खा लिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जहर खाने के बाद महिला मौके पर ही गिरती दिख रही है। प्रशासन की भूमिका पर सवाल महिला के परिजन का आरोप है कि सुगनबाई के गिरते ही वहां मौजूद पुलिस और राजस्व कर्मचारी उसे छोड़कर जाने लगे। बाद में डायल-112 को फोन किया गया, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पटवारी ने बताया ‘नाटक’ दूसरी तरफ, मौके पर मौजूद पटवारी आर.पी. राजोरिया का कहना कुछ और ही है। उनका दावा है कि महिला ने दूसरे की जमीन पर कब्जा कर रखा था और जब वे कब्जा हटाने पहुंचे, तो महिला बेहोश हो गई। पटवारी ने जहर खाने की बात को सिरे से नकारते हुए इसे सिर्फ ‘नाटक’ करार दिया है। इस मामले में पूरी सच्चाई जानने के लिए राजस्व निरीक्षक निरुपम त्रिपाठी से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस वजह से विभाग का आधिकारिक पक्ष साफ नहीं हो पाया है।
Source link
जमीन नप्ती के दौरान महिला ने खाया जहरीला पदार्थ:शाजापुर अस्पताल में भर्ती, बोली- मेरी तीन में से दो बीघा भूमि पड़ोसी को दी















Leave a Reply