लातेहार में सात आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिग शामिल:माइंस गोलीबारी और युवक की हत्या के दो अलग-अलग मामलों में हुई कार्रवाई




लातेहार जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिगों सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को बुधवार को जेल भेज दिया गया। बारियातू थाना क्षेत्र में राहुल सिंह गैंग द्वारा संचालित गोलीबारी मामले में तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 11 मई को चुंबा बिरबिर गांव स्थित एक स्टोन माइंस के हाइवा और ऑफिस पर हुई थी। राहुल सिंह गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीनों नाबालिगों को पकड़ा। इनकी उम्र 16 से 17 वर्ष बताई जा रही है। गिरफ्तार नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। हत्या मामले में पिता और तीन बेटे गिरफ्तार वहीं, मनिका थाना क्षेत्र के बंधुआ पंचायत के चूल्हटवा गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने पिता सहित तीन बेटों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सगुनी राम और उनके पुत्र दरोगा राम, अखिलेश राम तथा छोटू राम शामिल हैं। ये सभी बंदुआ पंचायत के बहेराटांड़ के निवासी हैं। मनिका थाना प्रभारी प्रभात दास ने बताया कि 45 वर्षीय शिबू राम की लाठी-डंडों से पिटाई की गई थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *