![]()
सतना जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र के संत टोला तुरी मोड़ पर बुधवार सुबह जंगली सुअर के हमले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मां, बेटा और बेटी शामिल हैं। सभी को कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घर के आंगन में घुसा जंगली सुअर यह घटना सुबह लगभग 9 बजे हुई, जब संत टोला निवासी 50 वर्षीय बूटा डोहर (पति बद्री विशाल डोहर) अपने घर के आंगन में नहा रही थीं। तभी एक जंगली सुअर ने उन पर हमला कर दिया। बूटा के चीखने की आवाज सुनकर उनका 14 वर्षीय बेटा रामलखन डोहर, 18 वर्षीय नातिन चंद्रमा डोहर और पड़ोसी 50 वर्षीय कल्लू डोहर मौके पर पहुंचे। बचाव के प्रयास में जंगली सुअर ने चंद्रमा, रामलखन और कल्लू पर भी हमला कर दिया। चीख-पुकार मचने के बाद सुअर वहां से भाग गया। पड़ोसी और बेटे घायल, एक का हाथ फ्रैक्चर हमले में बूटा के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। चंद्रमा और रामलखन के हाथ-पैरों में चोटें लगी हैं, जबकि कल्लू का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस को कॉल किया, लेकिन उसके नहीं पहुंचने पर डायल 112 की मदद ली गई। टीम ने घायलों को कोठी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं था ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घायलों को पहले जैतवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, लेकिन वहां डॉक्टर मौजूद नहीं था। इस कारण उन्हें कोठी अस्पताल ले जाना पड़ा।
Source link
आंगन में नहाते समय जंगली सुअर ने किया हमला:मां, बेटा-बेटी समेत चार घायल, जैतपुरा अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर, सतना रेफर















Leave a Reply