![]()
दतिया जिले के थरेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम चीनावम्वा स्थित कंजर डेरे पर दबिश देकर पुलिस ने कच्ची शराब, भट्टियां और शराब बनाने का सामान जब्त किया। मौके पर करीब 3 हजार लीटर गुड़लाहन भी नष्ट कराया गया, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कंजर डेरे पर लंबे समय से अवैध रूप से हाथ भट्टी शराब बनाई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरविंद्र भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रतनलाल कंजर को पकड़ लिया। उसके कब्जे से 60 लीटर कच्ची शराब, 10 प्लास्टिक ड्रम और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली दो पीपानुमा भट्टियां बरामद हुईं। दूसरे आरोपी से भी मिली कच्ची शराब इसी दौरान अर्जुन कंजर नामक युवक के पास से 20 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर फैले बड़े पैमाने के शराब निर्माण नेटवर्क को देखते हुए वहां रखे करीब 3 हजार लीटर गुड़लाहन को नष्ट कर दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार रतनलाल कंजर आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी अवैध शराब, हथियार रखने और मारपीट के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
दतिया में 3 हजार लीटर गुड़ लाहन नष्ट, दो गिरफ्तार:थरेट में अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा; थरेट पुलिस की दबिश, कच्ची शराब और भट्टियां जब्त















Leave a Reply