![]()
इंदौर की जिला जेल में बुधवार रात खुले परिसर में अचानक आग लग गई। यहां आग झाड़ी और एक बरामदे के यहां लगी। आग के चलते जेल के अंदर से लपटें और धुआं दिखा। फायर ब्रिगेड की टीम यहां मौके पर पहुंची है। जिला जेल के अधीक्षक जवाहर मंडलोई ने बताया कि हादसा सड़क से जा रही बारात में पटाखे फोड़ने से हुआ। गेट के यहां बने खुली जेल के यहां पर आगजनी हो गई। सूचना के बाद वह भी अंदर पहुंचे। हालांकि आग से किसी तरह की चिंताजनक स्थिति नहीं है। जहां आग लगी है, वह खुला इलाका है। यहां पर कैदी नहीं रहते हैं। हालांकि उन्होने आगजनी से किसी तरह के नुकसान की बात होने से इंकार किया है।
देखिए आग की तस्वीरें…
Source link
इंदौर जिला जेल परिसर में लगी आग:पटाखे फोड़ने के दौरान हादसा, दमकल की गाड़ी पहुंची















Leave a Reply