शराब के अधिक सेवन से युवक की हो गई मौत



थाना क्षेत्र के तेतरीटोली स्थित हंसराज बधवा स्कूल के पीछे एक युवक अपने घर में मृत पाया गया। मृतक की पहचान सुनील राम (22) के रूप में हुई है। नामकुम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। प्रारंभिक जानकारी में पता चला कि सुनील राम ने सोमवार रात अत्यधिक शराब का सेवन किया था। शराब पीने के बाद वह घर में सो गया, लेकिन मंगलवार सुबह काफी देर तक नहीं उठने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों द्वारा जांच करने पर युवक को अचेत अवस्था में पाया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *