रांची | जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत ओरमांझी बाजार में लोगों को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी। कार्यक्रम में एलएडीएस सहायक वीरेन्द्र प्रताप ने झालसा की आत्मनिर्भरता योजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महिलाओं का सशक्तीकरण केवल आय बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, आवास, पोषण और सामाजिक सुरक्षा भी शामिल हैं। इस योजना के जरिए गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली महिलाओं की पहचान कर उन्हें पेंशन, राशन और अन्य गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों से जोड़ा जाता है।
Source link
डालसा ने आत्मनिर्भरता योजना की लोगों को जानकारी दी













Leave a Reply