सदर अस्पताल में A व AB पॉजिटिव रक्त के लिए शिविर



रांची | सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में 12 से 14 मई तक A पॉजिटिव और AB पॉजिटिव रक्त के लिए तीन दिवसीय विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर “लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के नेतृत्व में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की माताओं की अपील पर रखा गया है। आयोजकों के अनुसार राजधानी में A और AB पॉजिटिव रक्त की लंबे समय से किल्लत है। थैलेसीमिया के अलावा सिकल सेल एनीमिया, होमोफिलिया और अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रहे मरीजों को हर महीने दो से तीन यूनिट रक्त की जरूरत पड़ती है। रांची जिले में अनुमानित 2100 और पूरे झारखंड में 11000 से अधिक मरीज होने की बात कही गई। आंधी-बारिश के बीच दोपहर 3 से 5 बजे के सत्र में काबिल हुसैन, निखिल शर्मा और पवन कुमार ने रक्तदान किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *