विज्ञान : स्नेहा कुमारी 76% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम रहीं




भास्कर न्यूज | गढ़वा बुधवार को सीबीएसई द्वारा आयोजित सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (मुख्य) 2026 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें बीएनटीसंत मेरी स्कूल के विज्ञान संकाय का परीक्षाफल बेहतर रहा। इस संबंध में बताया गया कि उक्त विज्ञान संकाय की परीक्षा में विद्यालय के कुल 13 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिसमें सभी छात्र छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। इस क्रम में विद्यालय की छात्रा स्नेहा कुमारी ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त की है। वहीं संध्या रानी ने 75.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा अर्चना कुमारी ने 74.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त नचिकेता तिवारी ने 70.4 प्रतिशत, सृजित मोहंता ने 68.2 प्रतिशत तथा आशुतोष कुमार चौबे ने 65.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। मौके पर विद्यालय के निदेशक उमाकांत तिवारी ने सभी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा है कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास से विद्यार्थियों ने यह परिणाम प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य अमित कुमार तिवारी ने कहा कि परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत एवं लगन को दर्शाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी निरंतर अध्ययन करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साथ उन्होंने परीक्षा परिणाम का मूल्यांकन करते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राओं का परिणाम दसवीं के परीक्षा परिणाम से बेहतर रहा है। भास्कर न्यूज | गढ़वा सीबीएसई 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जीएन कान्वेंट स्कूल गढ़वा का रिजल्ट शानदार रहा। इस परीक्षा में विज्ञान संकाय की छात्रा पलक अग्रवाल ने 91 प्रतिशत अंक लाकर अपने स्कूल में टॉपर रही। वहीं करण कुमार गुप्ता 85 प्रतिशत,अंकित राज 84 प्रतिशत, ऋषभ राज 83 प्रतिशत, गौतम कुमार गुप्ता 82 प्रतिशत, अनुराग कुमार 81प्रतिशत अंक लाकर स्कूल का नाम रौशन किया। वहीं कॉमर्स में पीयूष कुमार पांडेय ने 77 प्रतिशत अंक लाकर शीर्ष पर रहा। मौके पर स्कूल के निदेशक मदन प्रसाद केशरी ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्कूल के शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन,अभिभावकों व विद्यार्थियों के सकारात्मक समन्वय और प्रयास से स्कूल का परीक्षाफल अपने स्थापना वर्ष से ही बेहतर होता रहा है। उन्होंने कहा कि कुल 57 विद्यार्थियों ने परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें 29 छात्रों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक से सफलता प्राप्त की है। वहीं स्कूल के प्राचार्य सीबी सिन्हा ने इस सफलता का श्रेय शिक्षक टीम, स्कूल प्रबंधन के कुशल मार्गदर्शन व छात्रों के अथक परिश्रम को बताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *