![]()
रीवा शहर के गायत्री हॉल के सामने गुरुवार देर रात एक शादी समारोह में दो गुटों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष बीच सड़क पर आ गए और उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले। हैरानी की बात यह है कि मारपीट की यह पूरी घटना सिविल लाइन थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। जानकारी के अनुसार, घोघर निवासी संतोष सेन और रामरती सेन की बेटी पलक सेन का विवाह कार्यक्रम गायत्री हॉल में आयोजित था। बारात रीवा जिले के मनगवां क्षेत्र से आई थी और दूल्हा पंकज सेन अपने परिजनों के साथ यहां पहुंचा था। इसी दौरान कार्यक्रम में मौजूद कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई और बड़ी मारपीट में बदल गई। सड़क पर मची अफरा-तफरी, यातायात हुआ प्रभावित
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मारपीट के दौरान सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करते रहे। इस हंगामे के कारण कुछ देर के लिए मुख्य सड़क पर यातायात भी बाधित रहा। वीडियो आया सामने, दोनों पक्षों से पूछताछ जारी
मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हालात काफी देर तक तनावपूर्ण बने रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने मारपीट की घटना का वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
Source link
रीवा में शादी समारोह के दौरान भिड़े दो गुट:थाने से महज 100 मीटर दूर बीच सड़क पर चले लात-घूंसे; मनगवां से आई थी बारात
















Leave a Reply