झारखंड के शंकरपुर स्टेशन में पूर्वा एक्सप्रेस पर पथराव:तकनीकी खराबी से रुकी थी स्पेशल ट्रेन, नाराज यात्रियों ने कर दी पत्थरबाजी




झारखंड के शंकरपुर रेलवे स्टेशन के पास पूर्वा एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब 07051 चारलापल्ली–रक्सौल स्पेशल ट्रेन बिना निर्धारित ठहराव के स्टेशन के पास तकनीकी खराबी के कारण घंटों तक खड़ी रही। ट्रेन के लंबे समय तक फंसे रहने से यात्रियों में नाराजगी बढ़ गई। जानकारी के अनुसार स्पेशल ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी की बात सामने आ रही है, जिसके चलते उसे आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिल सकी। इस दौरान कुछ लोगों ने आक्रोश में आकर पास से गुजर रही पूर्वा एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया। पथराव से मची अफरा-तफरी घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। इस घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पथराव अचानक शुरू हुआ, जिससे कोच के भीतर बैठे यात्रियों में भय का माहौल बन गया। रेलवे कर्मचारियों और अन्य यात्रियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान कुछ समय के लिए हालात तनावपूर्ण बने रहे। प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग घटना को लेकर रेलवे प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों से तुरंत कार्रवाई की मांग उठने लगी है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि मामले की गंभीरता से जांच कर सभी दोषियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *