![]()
गुना जिले के आरोन इलाके में सड़क हादसे में भाई बहन की मौत हो गई। भाई अपनी बहन को पेपर दिलाने आरोन कॉलेज लाया था। शाम को दोनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, आरोन इलाके के महुआ खेड़ा के रहने वाले शिवानी कोरी (22) पिता विशन कोरी कॉलेज में पढ़ती थी। वह BA की छात्रा थी। वर्तमान में उसके पेपर चल रहे हैं। गुरुवार सुबह वह अपने छोटे भाई विपिन कोरी (18) के साथ पेपर देने गांव से आरोन कॉलेज आई थी। सिरसी ढिमरयाई रोड पर हुआ हादसा
पेपर देने के बाद शाम को दोनों भाई बहन बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे सिरसी ढिमरयाई रोड पर पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को आरोन अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिए गए हैं। मृतकों के परिवार वालों को सूचना दी गई है। शुक्रवार सुबह दोनों के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
Source link
गुना में सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत:बहन को पेपर दिलाने भाई आरोन कॉलेज लाया था; वापस लौटते समय बाइक को मारी टक्कर















Leave a Reply