निवाड़ी में बागन-जसवंतपुरा पहाड़ी पर लगी आग:सूखे पत्तों और गर्मी से फैली; ढलान के कारण दमकल टीम को हो रही परेशानी




निवाड़ी जिले की ओरछा तहसील अंतर्गत बागन और जसवंतपुरा के बीच स्थित पहाड़ी पर गुरुवार देर शाम भीषण आग लग गई। चिलचिलाती गर्मी और सूखे पत्तों के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के रिहायशी इलाकों में दहशत फैल गई। तेज हवाओं ने आग को किया विकराल स्थानीय निवासियों के अनुसार, आग की शुरुआत सूखी झाड़ियों और पत्तों से हुई थी। तेज गर्मी और गर्म हवाओं के चलते लपटें तेजी से पहाड़ी के बड़े हिस्से में फैल गईं। आग लगने के कारण क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया, जिससे दृश्यता भी प्रभावित हुई। इस आगजनी से बेशकीमती वन संपदा और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचने का अंदेशा है। दुर्गम पहाड़ी रास्ता बना बाधा सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। हालांकि, पहाड़ी और उबड़-खाबड़ इलाका होने के कारण दमकल वाहनों को आग के केंद्र तक पहुंचने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी मैनुअल तरीके से भी आग को फैलने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। आग बुझाने का प्रयास जारी जिले में बढ़ते तापमान और हीटवेव के कारण जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में ज्वलनशील पदार्थ न ले जाएं और आग दिखने पर तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित करें। फिलहाल, दमकल और राजस्व विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आग बुझाने का प्रयास निरंतर जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *