गढ़वा| भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. पातंजली केशरी ने साइकिल चलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल खपत कम करने के आह्वान का समर्थन किया है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि इन दोनों होर्मुज संकट के बीच वह खुद अपना चिकित्सकीय कार्य के लिए संबंधित क्लीनिक, अस्पताल का साइकिल से आवागमन कर रहे हैं। साथ ही अन्य लोगों से भी पेट्रोल डीजल की खपत कम करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग वर्तमान ऊर्जा संकट की स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय स्तर पर आवागमन के लिए पैदल या साइकिल का प्रयोग करें। दूरी वाले स्थल जहां साइकिल, पैदल यात्रा संभव नहीं है वहां पर ही अपनी गाड़ी का सहारा लें। चिकित्सा, शिक्षा, बैंक, समाहरणालय के अलावा सरकारी अथवा प्राइवेट किसी भी संस्था के कार्यालय में आवागमन के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल ज्यादा करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या में 50 प्रतिशत की कटौती की है। साथ ही उन्होंने इस संकट के दौरान संयम रखने के अपील की है। डॉक्टर पातंजली केशरी ने लोगों से इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने की बात कही है। उन्होंने स्थिति में सुधार होने तक इस तरह की बचत करने की अपील की है। डॉक्टर पातंजली केशरी ने कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद वैश्विक माहौल में परिवर्तन आया है। हम सही ड्राइविंग का इस्तेमाल कर 10 से 25 प्रतिशत तक ईंधन बचा सकते हैं। इससे प्रदूषण भी कम होगा। हमारे खर्चे में कमी आएगी। प्रदूषण कम होने के साथ सेहत पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।
Source link
भाजपा नेता ने पीएम के पेट्राल-डीजल वाले आह्वान का किया समर्थन, लोगों से भी अपील












Leave a Reply