पेट्रोल-डीजल संकट, वाहन चालकों से लेकर किसानों तक हुआ परेशान




डंडई| प्रखंड मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंपों पर पिछले 24 घंटे से पेट्रोल और डीजल की किल्लत होने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने के कारण वाहन चालक, किसान, व्यवसायी और स्कूल संचालक काफी परेशान नजर आ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर ईंधन नहीं मिलने से लोगों को मजबूरन गढ़वा जिला मुख्यालय जाकर पेट्रोल-डीजल खरीदना पड़ रहा है। प्रखंड के यदुवंशी पेट्रोल पंप, हनीफ शेख पेट्रोल पंप तथा गणपति पेट्रोल पंप पर ईंधन की आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पेट्रोल-डीजल पर लिमिट लगाए जाने के कारण लोग मनचाहा ईंधन नहीं खरीद पा रहे हैं। वहीं यदुवंशी पेट्रोल पंप के हेड कर्मचारी दीपक कुमार ने बताया कि फिलहाल आम ग्राहकों के लिए आपूर्ति बंद है और केवल इमरजेंसी सेवाओं के लिए सीमित मात्रा में ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक-दो दिनों में डिपो से आपूर्ति मिलने के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। इधर हनीफ शेख पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी ने बताया कि फिलहाल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध नहीं है तथा कब तक आपूर्ति बहाल होगी, इसकी कोई निश्चित जानकारी नहीं है।ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द ईंधन आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है, ताकि किसानों, वाहन चालकों, व्यवसायियों और आम लोगों को राहत मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *