भरनो/गुमला|भरनो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन हाथियों के गांवों में घुसने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। बीते रात हाथियों ने प्रखंड के जतरागढ़ी और सुपा टंगराटोली गांव में जमकर उत्पात मचाया, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार जतरागढ़ी गांव निवासी झिरगा उरांव के मिट्टी के घर को जंगली हाथी ने देर रात क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी ने घर की दीवार और छप्पर को तोड़ते हुए अंदर रखे कई जरूरी सामानों को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के दौरान परिवार के लोग किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर निकले। वहीं दूसरी घटना सुपा टंगराटोली गांव में हुई जहां हाथी ने कच्चू उरांव के मिट्टी के घर को भी नुकसान पहुंचाया। हाथी ने घर में घुसकर लगभग पांच क्विंटल धान खा लिया तथा काफी मात्रा में धान को बिखेरकर बर्बाद कर दिया।सुबह घटना की जानकारी मिलने पर गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है,जिससे लोग दहशत में रात गुजारने को मजबूर हैं।
Source link
भरनो में हाथी ने दूसरे दिन भी दो ग्रामीणों का घर तोड़ा, धान खाया












Leave a Reply