मां की पुकार…​बिटिया कहां हो तुम:दो दिन बाद भी लैब नहीं पहुंचा अवशेष, आज संभव




खोरहाटोली रोड नंबर-1 से लापता मासूम अदिति पांडे का 6 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। निगम की टीम को मंगलवार दोपहर बच्ची के घर से करीब 800 मीटर दूर नाले की झाड़ियों में फंसे एक शव का अवशेष मिला था। पुलिस ने अवशेष को जांच के लिए रिम्स के फॉरेंसिक विभाग भेज दिया था। रिम्स से इस अवशेष को जांच के लिए खेलगांव स्थित फॉरेंसिक विभाग भेजा जाना है। लेकिन, खेलगांव फॉरेंसिक लैब में 2 दिनों बाद भी जब्त शव का अवशेष नहीं पहुंचा है। पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है। रिम्स के पीआरओ डॉ शिशिर ने बताया कि रिपोर्ट रिम्स खुद तैयार करवाता है। इसके लिए फॉरेंसिक डिपार्टमेंट के नेतृत्व में टीम बनेगी, वही जांच का रिपोर्ट तैयार करेगा। इसी रिपोर्ट के साथ अवशेष को खेलगांव स्थित फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। संभवत: शुक्रवार को रिपोर्ट के साथ अवशेष खेलगांव स्थित लैब भेजा जा सकता है। इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सर्च अभियान और तेज करने का निर्देश दिया है। अदिति के दोस्तों संग बाल मीटिंग कर रही पुलिस पांच दिनों तक नदी, नालों और झाड़ियों में खोजबीन के बाद पुलिस ने गुरुवार से जांच की दिशा बदल दी है। अब अदिति के साथ रहने और खेलने वाले बच्चों की सूची तैयार कर रही है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी इलाके में ‘बाल मीटिंग’ कर रहे हैं। इस दौरान बच्चों से अलग-अलग बातचीत कर अदिति की गतिविधियों और उसके आखिरी समय की जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *