सारण
सारण जिले के मशरक प्रखंड के गनौली गांव के होनहार छात्र आदित्य राज ने एक साथ देश की दो सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है।आईआईटी जेईई एडवांस (JEE Advance) और नीट (NEET-UG) में शानदार सफलता हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।आदित्य राज, मशरक निवासी डॉ. मणि मधुकर और सुनीता देवी (लाइब्रेरियन) के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं गांव और आसपास के इलाके में भी जश्न का माहौल है।
JEE Advanced में शानदार प्रदर्शन
आदित्य ने पहले इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 99.72 पर्सेंटाइल हासिल किया।
विषयवार प्रदर्शन भी बेहद प्रभावशाली रहा। उन्होंने फिजिक्स में 99.94, केमिस्ट्री में 99.81 और गणित में 99.44 अंक प्राप्त किए।
NEET में भी मिली बड़ी सफलता
इंजीनियरिंग में सफलता के बाद आदित्य ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने 657 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया जनरल रैंक 52 हासिल की।
इसके साथ ही उनका चयन एम्स पटना (AIIMS) में नामांकन के लिए हो गया। नीट में उनका विषयवार प्रदर्शन भी शानदार रहा। उन्होंने फिजिक्स में 99.83, केमिस्ट्री में 99.47 और बायोलॉजी में 99.08 अंक प्राप्त किए।
स्कूल से ही रहे मेधावी
आदित्य की प्रारंभिक एवं स्कूली शिक्षा सेंट माइकल स्कूल से हुई है। शुरुआत से ही पढ़ाई में मेधावी रहे आदित्य ने अनुशासित दिनचर्या और निरंतर मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया।
गांव में खुशी, लोगों ने दी बधाई
आदित्य की सफलता की खबर मिलते ही गनौली गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों, शिक्षकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके घर पहुंचकर परिवार को बधाई दी और आदित्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एक साथ JEE Advanced और NEET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता हासिल कर आदित्य राज ने यह साबित कर दिया कि स्पष्ट लक्ष्य, कठिन परिश्रम और निरंतर तैयारी से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। उनकी उपलब्धि अब क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बन गई है।
















Leave a Reply