शहडोल में बदला मौसम, आंधी-बारिश से गर्मी से राहत:पेड़ों की गिरी डालियां; अगले दो दिन हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना




शहडोल में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। गुरुवार तक भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को शुक्रवार सुबह राहत मिली, लेकिन तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया था, जो शुक्रवार तड़के से बदले मौसम के कारण गिर गया। सुबह से ही आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। जिले के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इस अचानक बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन तेज आंधी ने उनकी परेशानी बढ़ा दी। पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिरी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अपने घरों में ही रहे। सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में सुबह के समय आवाजाही कम दिखी। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं। बिजली चमकने और बादलों की लगातार गर्जना से लोग सहमे हुए थे। बीते कुछ दिनों से जिले में लगातार तेज गर्मी और लू का असर बना हुआ था। मौसम में आए इस बदलाव से वातावरण में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और वातावरण में नमी बढ़ने के कारण यह परिवर्तन देखने को मिला है। दो दिनों तक जिले में हल्की बारिश का संभावना मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों तक जिले में तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने भी खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और बारिश व बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। मौसम में आए इस बदलाव से किसानों को भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि तेज आंधी और बारिश से फसलों को नुकसान की आशंका भी बनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *