![]()
भोजशाला मामले में आज आने वाले हाईकोर्ट के फैसले के मद्देनजर बालाघाट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर में 200 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है, जो कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रख रहे हैं। पुलिस बल को शहर के फिक्स पॉइंट और मुस्लिम बहुल इलाकों में तैनात किया गया है। मस्जिदों के सामने बैरिकेडिंग भी की गई है ताकि कानून व्यवस्था पूरी तरह से बनी रहे। प्रशासन और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। हालांकि, हाईकोर्ट का निर्णय आने में अभी समय है, लेकिन शुक्रवार को जुम्मे की नमाज होने के कारण एहतियातन सुबह से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वज्र वाहनों के साथ पुलिस संवेदनशील स्थानों और चौराहों पर लगातार निगरानी कर रही है। एक जानकारी के अनुसार, 200 जवानों के अतिरिक्त 5 फिक्स पॉइंट, 5 मोबाइल पार्टियां और एक क्विक रिस्पांस टीम (QRT) भी तैनात की गई है। अब तक इस मामले में किसी अधिकारी या समुदाय की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। तस्वीरें देखिए…
Source link
भोजशाला फैसले से पहले बालाघाट में सुरक्षा कड़ी:200 जवान तैनात, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल मुस्तैद















Leave a Reply