![]()
शिवपुरी जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र में बिजली चोरी का विरोध करने पर चाय-नाश्ते की दुकान चलाने वाले दुकानदार और उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और पिता-पुत्र सहित तीन लोगों को लाठी-डंडों से पीट दिया। घायल तीनों लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्मार्ट मीटर से हो रही थी बिजली चोरी पूरनखेड़ी निवासी घायल रामजीलाल लोधी ने बताया कि वह पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास चाय-नाश्ते की दुकान चलाते हैं। दुकान में बिजली आपूर्ति के लिए उन्होंने स्मार्ट मीटर लगवाया हुआ है।रामजीलाल का आरोप है कि उनका पड़ोसी जितेंद्र रघुवंशी रात के समय उनके मीटर से अवैध रूप से बिजली चोरी करता था, जिससे उनका बिजली बिल लगातार बढ़ रहा था। तार जोड़ते देखा तो शुरू हुआ विवाद रामजीलाल के अनुसार, गुरुवार रात करीब 11 बजे जब वह दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने जितेंद्र रघुवंशी को मीटर में बिजली के तार जोड़ते हुए देखा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि कुछ देर बाद जितेंद्र रघुवंशी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और रामजीलाल, उनके बेटे शिवकुमार लोधी और दामाद के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। दुकान में तोड़फोड़, आरोपी मौके से फरार पीड़ित परिवार का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की। घटना की सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। जिला अस्पताल में चल रहा इलाज घायलों को हाईवे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Source link
शिवपुरी में बिजली चोरी का विरोध करने पर हमला:स्मार्ट मीटर में जोड़ रहा था तार रोकने पर दुकान में तोड़फोड़, पिता-पुत्र समेत तीन घायल















Leave a Reply