![]()
सीधी जिले के सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम चमरौहा में शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। दो बाइक्स की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस और अमिलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सीधी रेफर किया गया। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर प्रदीप सिंह और अनंत सिंह (निवासी बम्हना सरई) गैस सिलेंडर लेने अमिलिया जा रहे थे। दूसरी बाइक पर कमलेश केवट (निवासी परसोना) अपने भाई को बस में बैठाकर वापस लौट रहे थे। ग्राम चमरौहा के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और अमिलिया थाना पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया। 108 एंबुलेंस में पदस्थ दीनदयाल मिश्रा ने बताया कि हादसे में तीनों घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस ने जानकारी दी कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।
Source link
सीधी में दो बाइकों की टक्कर:गैस सिलेंडर लेने जा रहे तीन युवक गंभीर घायल















Leave a Reply