‘जल-जंगल-जमीन सिर्फ नारा नहीं, हमारा कमिटमेंट है’




करमा उरांव की विरासत शिक्षाविद् स्व. डॉ. करमा उरांव की पुण्यतिथि पर ‘परंपरागत आदिवासी समुदाय की समृद्धि व जमीनी हकीकत’ सेमिनार में सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि डॉ. करमा एक विचार थे। अब ट्राइबल इश्यूज पर दिल्ली में बड़ा सेमिनार होना चाहिए ताकि आदिवासियों के अधिकारों के लिए मजबूत नेशनल प्लेटफॉर्म बन सके। रिटायर्ड आईजी शीतल उरांव ने रांची के किसी विश्वविद्यालय या फ्लाईओवर का नामकरण डॉ. करमा के नाम पर करने का प्रस्ताव रखा। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने ‘पेसा’ कानून और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। रिटायर्ड आईएएस विनोद किस्पोट्टा और हेमंत टोप्पो ने करमा दा के ‘एकला चलो’ के मंत्र को याद किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *