![]()
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने राज्य क्रिकेट को नई दिशा देने की बड़ी पहल करते हुए झारखंड टी20 क्रिकेट लीग 2026 की आधिकारिक घोषणा कर दी है। रांची के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में लीग की ट्रॉफी लॉन्च की गई और टूर्नामेंट की रूपरेखा साझा की गई। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। आईपीएल के व्यस्त शेड्यूल के बीच ईशान विशेष तौर पर रांची पहुंचे। कार्यक्रम में जेएससीए अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव सौरभ तिवारी, जॉइंट सेक्रेटरी शहवाज नदीम समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लीग के आयोजन, टीमों और खिलाड़ियों से जुड़ी अहम जानकारियां दी गईं। ईशान किशन बोले-ऐसे टूर्नामेंट होने से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ जाता है कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन ने कहा कि बचपन से वे देश की बड़ी प्रीमियर लीग देखते आए हैं और उस समय ऐसे टूर्नामेंट में खेलने का सपना होता था। अब झारखंड में इस तरह की लीग शुरू होना राज्य के खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। युवा खिलाड़ियों को सिर्फ अवसर और सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है। इस तरह की लीग खिलाड़ियों को बड़े स्तर पर खेलने का आत्मविश्वास देगी व करियर को नई दिशा मिलेगी। करियर में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन शानदार वापसी संभव है। 6 फ्रेंचाइजी टीमें खेलेंगी, 18 से 20 खिलाड़ियों का होगा स्क्वॉयड ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, प्रोफेशनल क्रिकेट का अनुभव दिलाना उद्देश्य… सचिव सौरभ तिवारी और उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि झारखंड में क्रिकेट प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ सही प्लेटफॉर्म की है। इस लीग का उद्देश्य राज्य के खिलाड़ियों को ऐसा मंच देना है, जहां वे प्रोफेशनल क्रिकेट का अनुभव हासिल कर सकें। यह सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि झारखंड क्रिकेट के भविष्य को मजबूत करने की पहल है। लीग के जरिए छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। जेएससीए भविष्य में महिला क्रिकेट लीग शुरू करने की तैयारी भी कर रहा है। जेएससीए अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव ने बताया कि लीग में राज्य की 6 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें रांची कैपिटल, जमशेदपुर स्टीलर्स, धनबाद किंग्स, बोकारो बुल्स, दुमका डायमंड और संथाल स्ट्राइकर्स शामिल हैं। प्रत्येक टीम में 18 से 20 खिलाड़ियों का स्क्वॉयड होगा। खिलाड़ियों का चयन ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो खिलाड़ी डोमेस्टिक क्रिकेट खेल चुके हैं, वे ऑक्शन में शामिल हो सकेंगे। लीग का आयोजन जून महीने में प्रस्तावित है और इसे पूरी तरह प्रोफेशनल तरीके से आयोजित किया जाएगा।
Source link
आईपीएल की तर्ज पर रांची में आयोजन, ईशान किशन बोले- झारखंड में टैलेंट की कमी नहीं













Leave a Reply