![]()
बालाघाट की हट्टा पुलिस ने एक नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में ढाई महीने बाद एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सालेटेका निवासी रोहित पिता अशोक चामलाटे (21) के रूप में हुई है। उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी और नाबालिग पहले से परिचित थे। युवक नाबालिग से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के नाबालिग होने के कारण यह संभव नहीं हो सका। इसके बाद से युवक लगातार उसे परेशान कर रहा था। बताया जाता है कि 22 फरवरी को नाबालिग और युवक के बीच फिर से विवाद हुआ था। इसके बाद नाबालिग ने एक सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा ली थी। जांच में युवक का नाम सामने थाना प्रभारी अविनाश राठौड़ ने बताया कि 22 फरवरी को थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जांच में सामने आया कि बालिका की सालेटेका निवासी युवक से जान-पहचान और मित्रता थी। युवक लगातार फोन पर बालिका के संपर्क में रहता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस ने बताया कि नाबालिग ने युवक की मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या की थी। उसके सुसाइड नोट में भी युवक द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात लिखी थी। सुसाइड नोट की हस्तलिपि विशेषज्ञ से जांच कराई गई, जिसमें लिखावट नाबालिग की पाई गई। जांच के उपरांत आरोपी युवक पर बालिका को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप सही पाया गया। इसके बाद उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 107 के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक विजय कुमार पटले, प्रधान आरक्षक निखिलेश अग्निहोत्री, नंदकिशोर ठाकुर और कमलेश भौतेकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Source link
नाबालिग आत्महत्या मामला: आरोपी युवक गिरफ्तार:ढाई महीने बाद पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर की कार्रवाई














Leave a Reply