गुरु अर्जन देव का शहीदी दिवस 14 जून को



रांची | गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में स्टेशन रोड गुरुद्वारा में श्री सुखमणि साहिब का पाठ रखा गया। पाठ की समाप्ति 14 जून को शहीदी पर्व के दिन होगी। स्टेशन रोड गुरुद्वारा की स्त्री सत्संग द्वारा रखे गए श्री सुखमणि साहब के पाठ की लड़ी लगातार जारी है। स्त्री सत्संग की सचिव चरणजीत कौर ने बताया कि इच्छुक सदस्य गुरुद्वारा पहुंचकर श्री सुखमणि साहिब का पाठ कर सकते हैं। 14 जून को गुरु अर्जन देव महाराज का शहीदी दिवस मनाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *