धार भोजशाला फैसले के बाद मंडला में प्रशासन अलर्ट:शहर में निकाला फ्लैग मार्च, शांति और मिल-जुलकर रहने की अपील की




धार भोजशाला मामले पर आए फैसले के बाद मंडला जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। शुक्रवार शाम को प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस की टीम ने शहर के मुख्य रास्तों से पैदल मार्च निकाला। इसका मकसद लोगों को यह भरोसा दिलाना था कि शहर में सुरक्षा और शांति बनी रहेगी। इस पैदल मार्च में एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा, एडीएम राजेंद्र सिंह और एसडीएम सोनल सिडाम समेत कई बड़े अधिकारी और पुलिस के जवान शामिल हुए। मार्च के दौरान पुलिस की टीम ने बाजारों और खास इलाकों में घूमकर सुरक्षा का जायजा लिया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और मिल-जुलकर रहें। शांति व्यवस्था के लिए 100 से ज्यादा जवान तैनात कोतवाली थाना प्रभारी शफीक खान ने बताया कि शहर में अमन-चैन बनाए रखने और लोगों के मन से डर दूर करने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मार्च में 100 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे, जो शहर की व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *