डोरंडा कॉलेज… कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था व्यवस्था बहाल हो, नहीं तो होगा आंदोलन




रांची| आजसू छात्र संघ की डोरंडा इकाई ने कॉलेज परिसर में एक छात्रा के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन आजसू छात्र संघ डोरंडा इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपा गया, जिसमें कॉलेज प्रशासन से मामले पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की मांग की गई। छात्र संघ ने मांग की कि दोषी व्यक्तियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो छात्र संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा। मौके पर महानगर अध्यक्ष अमन साहू, प्रदेश सचिव राजेश सिंह, डोरंडा अध्यक्ष अभिषेक राज दुबे, अंगद, प्राची प्रिया, शुभम, आशीष, अनुराग सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *