![]()
रांची | समाजसेवी और विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अनिल कुमार सर्राफ (स्व. ओमप्रकाश सर्राफ के ज्येष्ठ पुत्र) का निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक है। वे श्री महावीर सेवा संघ डोरंडा झंडा चौक के अध्यक्ष, मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा के सक्रिय सदस्य सहित कई संस्थाओं से जुड़े रहे और समाजसेवा में निरंतर योगदान देते रहे। उनकी अंतिम यात्रा 15 मई को सुबह 11 बजे मिडलैंड अपार्टमेंट, अनंतपुर से हरमू मुक्ति धाम के लिए प्रस्थान करेगी। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों व लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
Source link
समाजसेवी अनिल कु. सर्राफ का निधन












Leave a Reply