रांची। झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को रांची में पेट्रोल-डीजल संकट और पेट्रोल पंपों पर उमड़ रही भारी भीड़ का मामला उठाया गया। जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत के समक्ष अधिवक्ता शैलेश कुमार सिंह और अधिवक्ता एमएस मित्तल ने इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने अदालत को बताया कि राजधानी के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म हो चुका है, जबकि खुले पंपों पर भारी भीड़ लग रही है। अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्क फ्रॉम होम की अपील का हवाला देते हुए हाईकोर्ट में फिलहाल ऑनलाइन सुनवाई शुरू करने का आग्रह किया। इस पर खंडपीठ ने कहा कि अदालत स्थिति से अवगत है और इस विषय को चीफ जस्टिस के संज्ञान में लाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही अधिवक्ताओं को सुझाव दिया गया कि वे ऑनलाइन कोर्ट संचालन के संबंध में सीधे चीफ जस्टिस के समक्ष अपनी बात रख सकते हैं
Source link
हाईकोर्ट में उठा पेट्रोल-डीजल संकट का मामला, ऑनलाइन सुनवाई की मांग










Leave a Reply