बाजार गए थे घरवाले, घर में किशोरी ने दी जान:परिजन बोले- 15 दिनों से रह रही थी उदास, पिता सड़क किनारे बेचते हैं कपड़ा




कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदरवा बस्ती के आजाद मोहल्ला में एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। मृतका की पहचान रौशन चंद्रवंशी की पुत्री रिया कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय रिया की मां और भाई बाजार गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी। जब दोनों बाजार से लौटे तो रिया घर में नहीं दिखी। खोजबीन के दौरान वे दूसरी मंजिल स्थित कमरे में पहुंचे, जहां रिया फांसी के फंदे से झूलती मिली। यह देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। पिता ने फंदे से उतारा, पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने पर रिया के पिता तत्काल घर पहुंचे और उसे फंदे से नीचे उतारा। देर रात इसकी जानकारी तिलैया थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एएसआई अनुरंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है। 10-15 दिनों से रह रही थी उदास पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि रिया पिछले 10-15 दिनों से काफी उदास रहती थी, लेकिन उसने अपनी परेशानी किसी से साझा नहीं की थी। आत्महत्या के पीछे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। रिया कक्षा 9 की छात्रा थी और उसके पिता झुमरीतिलैया शहर में फुटपाथ पर कपड़े बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *