स्टेट टॉपर शगुन कुमारी व अमृत राज का स्वागत



सिटी रिपोर्टर | बोकारो सीबीएसई कक्षा 12वीं का परीक्षा में होलीक्रॉस स्कूल की विज्ञान संकाय की छात्रा शगुन कुमारी ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं कला संकाय में छात्र अमृत राज ने 99.6 प्रतिशत अंक लाकर इतिहास रच ​दिया। दोनों का स्कूल से लेकर मोहल्ले में स्वागत हो रहा ​है व सम्मानित की जा रही हैं। इस सफलता से विद्यालय में छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच उत्साह का माहौल है। सभी ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर खुशी जाहिर की। प्राचार्या सिस्टर कीर्ति किरण ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का ही यह सुखद परिणाम है। विद्यालय परिवार ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *