रांची | झारखंड के विभिन्न जिलों के 1,55,200 परिवारों ने शुक्रवार शाम पांच बजे तक अपनी स्व-गणना पूरी कर ली। राज्य के 24 जिलों में रांची पहले स्थान पर रहा, जहां 42,364 परिवारों ने स्व-गणना की। दूसरे स्थान पर पूर्वी सिंहभूम में 16,523 और तीसरे स्थान पर हजारीबाग में 9,927 परिवारों ने प्रक्रिया पूरी की। अधिकारियों के अनुसार रात 12 बजे तक के आंकड़े स्व-गणना के अंतिम आंकड़े माने जाएंगे। अब शनिवार से 14 जून तक घर-घर जाकर जनगणना की जाएगी। इस दौरान प्रगणक परिवारों से 33 सवाल पूछेंगे। ये सवाल मुख्य रूप से मकानों की स्थिति, परिवारों को उपलब्ध सुविधाओं और परिसंपत्तियों से जुड़े होंगे। जनगणना में दी गई सभी व्यक्तिगत जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी। इनका उपयोग किसी भी प्रकार के साक्ष्य के रूप में नहीं किया जा सकता। व्यक्तिगत जानकारी आरटीआई के माध्यम से भी प्राप्त नहीं की जा सकेगी।
Source link
1.55 लाख परिवारों ने की स्व-गणना; दूसरा चरण आज से, घर-घर जाकर प्रगणक पूछेंगे 33 सवाल






Leave a Reply