आरयू : ऑडिटर के पद पर आधा दर्जन की नियुक्ति



रांची| वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आंतरिक ऑडिट व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया है। विवि की ओर से जारी आदेश के तहत एक को-ऑर्डिनेटर (इंटरनल ऑडिट) समेत कुल छह पदों पर नियुक्ति की गई है। सूची के अनुसार, प्रभाष कुमार वर्णवाल को इंटर्नल ऑडिट का को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है। उन्हें प्रतिमाह 60 हजार रुपए मानदेय दिया जाएगा। इन्होंने योगदान भी दे दिया है। वहीं, रवींद्र कुमार मिश्रा, गोपाल शरण, रवींद्र बनर्जी, अशोक कुमार सिन्हा और इम्तियाज अहमद को इंटर्नल ऑडिटर नियुक्त किया गया है। इन सभी को प्रतिमाह 50 हजार रुपए मानदेय मिलेगा। एक जून तक प्रभार संभालने को कहा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *