परीक्षा विभाग को मजबूत करने के लिए कई तबादले



रांची| रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन ने परीक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को मजबूत करने की दिशा में प्रशासनिक कदम उठाया है। पांच ग्रेड-थ्री कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर उन्हें परीक्षा विभाग में पदस्थापित किया गया है। जूलॉजी विभाग के सत्येंद्र कुमार सिन्हा, फिजिक्स विभाग के सुशील अनमोल बागे, अकाउंट के क्षितिज कुमार श्रीवास्तव को परीक्षा विभाग भेजा गया है। चालक फिरोज अंसारी और राजेंद्र प्रसाद सिन्हा का भी तबादला परीक्षा विभाग में किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *