रांची| रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यात्रियों को अब और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू द्वारा 20 मई को यहां उड़ान यात्री कैफे का उद््घाटन किया जाएगा , जहां यात्रियों को मात्र 10 रुपए में चाय मिलेगी। एयरपोर्ट पर बच्चों के लिए किड्स प्ले जोन बनाया गया है, जिससे परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इसके अलावा स्थानीय कला और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए लोकल आर्टिस्ट और हैंडीक्राफ्ट स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिससे झारखंड के कलाकारों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। यात्रियों के लिए फ्लाई बरारी नामक अनुभव केंद्र भी विकसित किया गया है, जहां राज्य की संस्कृति, परंपरा और पर्यटन की झलक इंटरैक्टिव तरीके से दिखाई जाएगी। साथ ही परिसर में नवनिर्मित बिरसा मुंडा प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र बनेगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि अब एयरपोर्ट केवल यात्रा का स्थान नहीं रहेगा, बल्कि झारखंड की संस्कृति और पहचान को प्रदर्शित करने वाला एक नया सांस्कृतिक केंद्र भी बनेगा।
Source link
रांची एयरपोर्ट में उड़ान यात्री कैफे का उद्घाटन 20 मई को






Leave a Reply