रांची | आरयू के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) में पिछले चार दिनों से बिजली गुल है। भीषण गर्मी और उमस के बीच छात्र बिना बिजली और बिना पंखे के क्लास करने को विवश हैं। संस्थान में पढ़ाई से लेकर प्रशासनिक कामकाज तक प्रभावित है। छात्रों के साथ-साथ संस्थान के कर्मचारियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामला गंभीर होता देख शनिवार को आईएमएस के डायरेक्टर डॉ. अमर कुमार चौधरी विवि मुख्यालय पहुंचे और अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया। इसके बाद बिजली बहाल करने को लेकर फाइल आगे बढ़ाई गई है।
Source link
रांची विश्वविद्यालय : 4 दिन से अंधेरे में आईएमएस, मुश्किल में छात्र-फैकल्टी











Leave a Reply